Site icon AAJ KI KHABER आज की खबर

Haryana: हरियाणा में CET को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा एग्जाम

Significant updates have been announced regarding the CET in Haryana. Find out the scheduled date for the examination. Haryana: हरियाणा में CET को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा एग्जाम

Haryana CET: हरियाणा में सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि CET परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा तीन चरणों में तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अनुसार, इस बार 13,48,697 अभ्यर्थियों ने CET के लिए आवेदन किया है। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा के आयोजन को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या 2,000 से ज्यादा हो सकती है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने हाल ही में सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अगले तीन दिनों के भीतर सभी जिलों में संभावित परीक्षा केंद्रों की पहचान कर ली जाए, और उसकी रिपोर्ट सोमवार तक राज्य मुख्यालय को भेजी जाए।

हर परीक्षा केंद्र पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, और नकल रोकने के लिए विशेष इंतज़ाम किए जाएंगे। HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि केंद्रों के चयन के लिए एक विस्तृत एसओपी सभी उपायुक्तों को भेजी जा चुकी है।इस संबंध में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, और परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव टी.एल. सत्यप्रकाश सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version