नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12 साल और उससे अधिक आयु की महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए सहेली स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। जिस पर धारक का नाम और फोटो अंकित होगा। स्मार्ट कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के तहत यह स्मार्ड कार्ड जारी किया जाएगा।

दिल्ली में महिलाओं के लिए नया डिजिटल बस ट्रैवल कार्ड: संक्षिप्त जानकारी
-
उद्देश्य:
डिजिटल स्मार्ट कार्ड के जरिए महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। -
महत्वपूर्ण बदलाव:
अब तक चल रहे गुलाबी कागज़ आधारित टिकट की जगह यह डिजिटल कार्ड लेगा। -
अन्य परिवहन साधन:
मेट्रो या अन्य परिवहन के लिए इस कार्ड को रिचार्ज या टॉप-अप करना होगा। -
पात्रता शर्तें:
-
दिल्ली का स्थायी निवासी होना आवश्यक
-
उम्र कम से कम 12 साल
-
पते का वैध प्रमाण आवश्यक
-
-
आवेदन प्रक्रिया:
-
डीटीसी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा
-
बैंक का चयन करना होगा
-
चयनित बैंक की शाखा में जाकर पूर्ण KYC सत्यापन करवाना होगा
-
-
कार्ड वितरण:
KYC पूरा होने के बाद बैंक द्वारा कार्ड पंजीकृत पते पर भेजा जाएगा। -
जरूरी दस्तावेज़:
-
आधार कार्ड
-
पैन कार्ड
-
दिल्ली में निवास का प्रमाण
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
बैंक द्वारा मांगे गए अन्य KYC दस्तावेज़
-
